गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी 110 की रफ्तार से कार, भीषण हादसे में 4 की मौत
नई दिल्ली, जून 12 -- यूपी के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चारों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है। चारों युवक प्रयागराज से जनपद मेरठ की ओर जा रहे थे। आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 387.6 के पास शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में प्रयागराज जिले के थाना फूलपुर क्षेत्र के जाफरपुर गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.