गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज गति कार, दो युवक गंभीर घायल
अमरोहा, अगस्त 18 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौला गांव के नजदीक खड़े लकड़ी लदे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार टकरा गई। हादसे में कार चालक व उसका साथी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के मुताबिक जनपद मुरादाबाद के गांव भोजपुर निवासी दानिश पुत्र कलुआ अपने साथी जैद के साथ अपनी स्विफ्ट कार से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह जैसे ही उनकी कार मंगरौला टी-पॉइंट के पास पहुंची कि एक्सप्रेसवे किनारे खड़े लकड़ी लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक व उसका साथी बुरी तरह घायल हो गए। अलर्ट मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.