गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
संभल, मई 13 -- सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खिरनी के पास बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई।जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सेंडा उर्फ सेहरा गांव के पास उस समय हुआ, जब पंजाब जा रही एक डबल डेकर बस का टायर पंचर हो गया था। और चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदल रहा था। जानकारी के अनुसार जनपद श्रावस्ती से सवारियां लेकर लुधियाना (पंजाब) जा रही डबल डेकर बस बुधवार सुबह करीब 2:30 बजे खिरनी इंटरचेंज से कुछ दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान बस का टायर पंचर हो गया। चालक ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया। और टायर बदलने लगा। बस में सवार कुछ यात्री भी नीचे उतरकर बस के पीछे खड़े हो गए।
हादसे का विवरण इसी बीच बहजोई की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.