बदायूं, अगस्त 19 -- Ganga Expressway Road Accident: यूपी के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंगा एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 175 के पास कुत्ता सामने आने से अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे 9 लोगों में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 175 पर हुआ। पुलिस ने बताया कि कार में चालक समेत 9 लोग सवार थे, जो नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। अचानक रास्ते में कुत्ता सामने आने पर चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेपाल के डांग जिले की रहने वाली 32 वर्षीय दीपना खात्...