गंगा एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत
हरदोई, अगस्त 7 -- पचदेवरा (हरदोई)। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव निवासी श्याम सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक से जलालाबाद किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों यह भी पढ़ें- Balrampur News: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, घरों में पसरा मातम के अनुसार टक्कर इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.