गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, चार घायल
अमरोहा, अगस्त 18 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ गंगा पुल के पास ईंट लेकर नोएडा जा रही ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर बैठे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक संभल के थाना एवं कस्बा असमोली निवासी मजदूर व चालक भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लादकर नोएडा जा रहे थे। सोमवार रात जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्राली गंगा एक्सप्रेसवे पर गंगा पुल के उस पार थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ की सीमा में पहुंची कि ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर बैठे असमोली निवासी कामिल व अनवर अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.