गंगा एक्सप्रेसवे पर आधी रात से शुरू हुई टोल वसूली
अमरोहा, मई 16 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार आधी रात से टोल कटना शुरू हो गया है। इस संबंध में कंपनी अधिकारियों से टोल कर्मचारियों को देर शाम आदेश मिला। बीती 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के बाद से अब तक टोल फ्री था। टोल वसूलने वाली कंपनी के अफसरों के मुताबिक टोल बूथ सही तरह से काम कर रहे हैं। हाईटेक कैमरे व सेंसर काफी दूर से ही वाहन का नंबर पढ़ ले रहे हैं, जिससे बूथ पर बिना रुके वाहन आसानी से पास हो जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर कार व अन्य हल्के वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 120 किमी जबकि भारी वाहनों के लिए यह सीमा 100 किमी प्रति घंटा रखी गई है। बाइक आदि दोपहिया वाहनों को भी टैक्स देना होगा। तहसील के मंगरौला गांव के नजदीक इंटरचेंज बनाया गया है। यहां से एक्सप्रेसवे पर प्रवेश व निकास हो रहा है। शुभारंभ के बाद से शनिवार तक वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.