संभल, जुलाई 5 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में लहरशीश गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का परिचालक घायल हो गया। वहीं लहरावन इंटरजेंच के पास बाइक फिसलने से दंपति घायल हो गए। घायलों को यूपीडा की एम्बुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बहजोई क्षेत्र में लहरावन इंटरजेंच के पास रविवार सुबह पप्पू निवासी सैदपुर बदायूं की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार पप्पू व उसकी पत्नी हीराकली घायल हो गई। सूचना पर यूपीडा की एम्बुलेंस पहुंची और घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल घायल पप्पू ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत से पत्नी के स...