गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की, मौत
संभल, मई 21 -- नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 28 वर्षीय राजेश पुत्र विजय सिंह निवासी कसेरुआ के रूप में कराई। जानकारी के अनुसार बुधवार मध्य रात्रि करीब राजेश का शव गंगा एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नखासा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी की और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजेश के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.