अमरोहा, अप्रैल 21 -- हसनपुर, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ की तिथि घोषित होते ही व्यवस्था तेजी से जारी हैं। रूखालू गांव के नजदीक जनपद में बने टोल पर कार्य करने के लिए चयनित कर्मचारियों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों की भर्ती एक निजी कंपनी द्वारा की गई है। मेरठ से प्रयागराज तक 36230 करोड़ की लागत से 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे पूरी तरह सफर को तैयार है। प्रधानमंत्री आगामी 29 अप्रैल को हरदोई से इसका शुभारंभ करेंगे। एक्सप्रेसवे जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहा है। शुभारंभ के मद्देनजर टोल आदि व्यवस्था मुकम्मल की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे टोल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया बीते दिसंबर माह में बदायूं व संभल के संग अमरोहा में टोल बूथों का भी सफल ट्रा...