रुडकी, अगस्त 31 -- लक्सर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग को लेकर लक्सर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को शासन स्तर पर अपनी चिंताएं और मांगें रखीं। ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन और लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के मार्ग पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने मांग की कि एक्सप्रेसवे का मार्ग गंगा के बांध अथवा तटवर्ती क्षेत्र के किनारे से निर्धारित करने की संभावना को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए। उनका कहना था कि ऐसा होने से लक्सर क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण कम हो सकेगा और बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीण परिवारों की जमीन बचाई जा सकेगी।

हिंदी ह...