गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब आजमगढ़-वाराणसी हाइवे पर हादसा, ट्रेलर से टकराई अर्टिका, चार की मौत
आजमगढ़, जून 13 -- UP Road Accident: यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास ट्रेलर और अर्टिका कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजमल आलम को प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.