अमरोहा, मई 5 -- हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों में किसानों से समिति द्वारा सात प्रतिशत ब्याज वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह किसानों का शोषण है। दूसरे जिलों की तरह यहां भी किसानों से तीन प्रतिशत ब्याज ही वूसलने की मांग की गई। छुट्टा पशुओं से निजत दिलाने की गुहार लगाई।कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के बराबर में सर्विस रोड पूरी कराई जाए। बताया कि जगह-जगह सर्विस रोड अधूरी है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। ईसापुर शर्की बिजलीघर से भटौला शर्की को फसल सिंचाई के लिए 14 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही बिजलीघर पर तैनात जेई का तबादला किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राजपाल सिं...