बदायूं, मई 8 -- सड़क किनारे घूम रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद एमएफ हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के पास वनकोटा गांव के पास हुआ। एक अज्ञात युवक सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भे...