गंगा एक्सप्रेसवे के पास दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार से नकदी-सोने की चेन छीनी, विरोध पर तना तमंचा
रायबरेली, मई 9 -- ऊंचाहार (रायबरेली), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तमंचा दिखाकर दिन दहाड़े बाईक सवार के साथ लूट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ऊंचाहार और सलोन कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के पास बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। गंगश्री निवासी आशिष पांडेय (राज), पुत्र श्रीकांत पांडेय, अपने घर से दूसरे निवास उमरन की ओर जा रहे थे, तभी आरोप है। कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बदमाशों ने असलहे और ताकत के दम पर आशीष से 10 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.