गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे मिले शव की शिनाख्त, हत्या का आरोप
बदायूं, जून 24 -- मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे मिले युवक के शव की पहचान दातागंज क्षेत्र के अवनेश के रूप में होने के बाद पिता ने उसकी पत्नी और साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं मिला। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने स्टर्नम सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ललबुझिया और शहपुर के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे सोमवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी 27 वर्षीय अवनेश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पिता सत्यपाल ने बेटे की मौत को संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.