संवाददाता, अप्रैल 23 -- यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अप्रैल के बजाय गुरुवार को मल्लावां पहुंचकर तैयारियों की हकीकत परखेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा समेत पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ मल्लावां में ही बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे मल्लावां पहुंचेंगे। यहां वे गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे सुनासीर नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी, पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.