हसनपुर (अमरोहा), मई 3 -- Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अभी चार दिन ही बीते थे कि शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक नीलगाय आने से दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर और उनके भतीजे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ​गाजियाबाद के संजय नगर निवासी राहुल कुमार अपनी कार द्वारा लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर घर लौट रहे थे। शनिवार रात गंगा पुल से 500 मीटर पहले अचानक एक्सप्रेसवे पर नीलगाय आ गई। तेज गति होने के चलते राहुल की कार नीलगाय से टकरा कई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई। राहुल भी मामूली रूप से घायल हो गए। इसी बीच प्रयागराज से नोएडा लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विनय ग...