गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी में जुटा यूपीडा
मेरठ, मार्च 24 -- जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन की चर्चाओं के बीच अब यूपीडा ने प्रदेश के महत्वाकांक्षी मेरठ-प्रयागराज के बीच 'गंगा एक्सप्रेसवे' के उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन से मिले संकेतों के बाद अधिकारियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल में ही इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के अंतिम चरणों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद यूपीडा ने फिनिशिंग, साइनेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.