संभल, अप्रैल 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे की पटरी पर टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार थाना बबराला के गांव मकदमपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र हरद्वारी व उसका भांजा अबीस कुमार निवासी गांव सिंहपुरथरेसा कोतवाली बहजोई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल भांजे के मुताबिक वह दिल्ली से अपने मामा कुंवरपाल को लेकर गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक राजपुर के निकट एक्सप्रेसवे की पटरी पर पहुंची तो, हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.