लखनऊ, अप्रैल 29 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक सफर करने के लिए कार चालकों को 1800 रुपये टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। इस एक्सप्रेसवे पर कुल 594 किलोमीटर का सफर करने के लिए दो पहिया, तीन पहिया और पंजीकृत ट्रैक्टर को 905 रुपये टोल देना होगा।इसी तरह कार, जीप, वैन व हल्के वाहन को 1800 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन को 2840 रुपये, बस व ट्रक को 5720 रुपये, भारी निर्माण मशीनरी, मिट्टी हटाने वाले वाहन व मल्टी एक्सेल व्हेकिल (एमएवी) को 8760 रुपये और उपकरण व बहुएक्सल वाहन, अत्यधिक बड़े वाहन (सात व अधिक एक्सेल वाले) को 11265 रुपये टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने पर भी देना होगा टोल, यहां देखें कार से बस तक सभी व्हीकल की दरें गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 120 किलो...