हापुड़, मई 18 -- गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर जंगली जानवरों की प्रभावी ढंग में कोई रोकथाम न होने से आवागमन जानलेवा होने के साथ ही काफी जोखिम भरा भी साबित हो रहा है। क्योंकि तीन सप्ताह से भी कम समय के भीतर गढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों में पांच राहगीरों की मौत होने के साथ ही दर्जनों बुरी तरह जख्मी भी हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ा प्रदेश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे गढ़ तहसील के सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र में जानलेवा बनने के साथ ही बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। तीन सप्ताह से भी कम समय के भीतर हुए सड़क हादसों ने पुलिस और प्रशासन के अलावा वाहनों से सफर करने वालों की चिंता को काफी हद बढ़ा दी है। पीएम...