गंगा एक्सप्रेसवे का एग्जिट प्वाइंट स्थानीय छोटे वाहनों के लिए खोला
अमरोहा, अगस्त 9 -- सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर गजरौला, रहरा व संभल मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे अलीगढ़ व बदायूं आदि दूर-दराज जनपदों के कांवड़ियां गजरौला मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उधर, तमाम शिवभक्त जल लेने के लिए हरिद्वार को रवाना हो रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले सोमवार को हुई परेशानी के मद्देनजर इस बार मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे का एग्जिट प्वाइंट स्थानीय छोटे एवं हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे बदायूं, अलीगढ़, अनूपशहर, बबराला व गंवा आदि क्षेत्र के कांवड़ियां लंबे सफर होने की वजह से कई दिन पहले से यात्रा शुरू कर देते हैं। यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की भीड़ जिसके चलते रविवार तक आराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.