हरदोई, मई 5 -- हरदोई। मल्लावां के नगर के श्यामपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ कार्यक्रम हेतु जिन किसानों की भूमि का अस्थायी रूप से उपयोग किया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उसे पुनः किसानों को वापस सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी बिलग्राम एन. राम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि का सीमांकन कर किसानों को सम्मानपूर्वक कब्जा दिलाया। प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम द्वारा निष्पक्ष सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। स्थानीय किसानों ने भी भूमि वापस मिलने पर संतोष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.