गंगा एक्सप्रेसवे और KGP से जुडे़गी ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर चौड़ी सड़क, ये होगा रूट
ग्रेटर नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर चौड़ी सड़क को ईस्टर्न पेरिफेरल (केजीपी) और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना में अब तेजी आएगी। इसका निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच निर्माण को लेकर सहमति बन चुकी है। जमीन प्राधिकरण देगा और निर्माण कार्य एनएचएआई करेगा। दरअसल 105 मीटर सड़क पहले हापुड़ तक प्रस्तावित थी, लेकिन इसका विस्तार करते हुए इसे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। प्राधिकरण बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। दो चरणों में काम पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव के पास से दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सेक्टर अल्फा-1 सूरजपुर-कासना मार्ग से शुरू होने वाली यह सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.