मेरठ, मार्च 10 -- प्रदेश के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर साबित होने वाला मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे न केवल पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी की दूरी कम करेगा, बल्कि मेरठ से मुरादाबाद और बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी सौगात लेकर आया है। एक्सप्रेस वे के निर्माण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे से कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। मेरठ के बिजौली से सीधे गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए सिंभावली इंटरचेंज पहुंचने पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रास्ता आसान हो जाएगा। प्रोजेक्टे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इससे मुरादाबाद और बरेली की यात्रा में लगभग 20 से 25 किमी की कमी आएगी। नया रूट मिलने से यात्रियों को पुराने भीड़भाड़ वाले रास्तों से मुक्ति मिलेगी, जिससे सफर काफी तेज और सुगम हो जाएगा। मुरादाबाद, बरेली आने-जाने वालों के लिए अब मेरठ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.