गंगा एक्सप्रेसवे: स्लोप ड्रेन ध्वस्त, पांच मीटर सड़क में आई दरार
उन्नाव, अगस्त 21 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सुबह किलोमीटर संख्या 421 से 422 के बीच कंक्रीट से बनाया गया स्लोप ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, एक स्थान पर करीब पांच मीटर सड़क में दरार आ गई। सड़क से बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया गया कंक्रीट स्लोप ड्रेन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे किनारे की मिट्टी भी धंस गई। मामले की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था ने मौके पर मरम्मत का काम शुरू कराया। क्षतिग्रस्त ड्रेनेज को दुरुस्त करने के साथ ही सड़क में आई दरार की मरम्मत भी कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.