गंगा उफान पर: मुंगेर में बाढ़ का खतरा, सभी अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द
मुंगेर, अगस्त 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने आपदा प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: पानी बर्बाद करने पर दुकानदारों की कटेगी बिजली, डीएम की सख्त हिदायतकड़े निर्देश जारी जारी आदेश के अनुसार, जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी विभागों (कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंता) और क्षेत्रीय कर्मियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। अवकाश के दिनों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.