मुंगेर, अगस्त 19 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने आपदा प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: पानी बर्बाद करने पर दुकानदारों की कटेगी बिजली, डीएम की सख्त हिदायतकड़े निर्देश जारी जारी आदेश के अनुसार, जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी विभागों (कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंता) और क्षेत्रीय कर्मियों को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। अवकाश के दिनों में भ...