गंगापार, मार्च 27 -- करछना के गंगा इंटरमीडिएट कॉलेज, बबुरा में शनिवार को सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ एवं राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के सहयोग से आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, प्रयोग और नई तकनीकों की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.