गिरडीह, मार्च 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कथा वाचिका अदिति प्रिया पाठक ने कहा कि गंगा आरती एक दिव्य अनुष्ठान है। इस अनुष्ठान से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। गंगा आरती की विशेषता के बारे में वृंदावन से पधारी कथा वाचिका सुश्री अदिति प्रिया पाठक ने उक्त बातें कही। मानजोरी के बाबा वंशा नाथ महादेव शिव मंदिर प्रांगण में रूद्र महायज्ञ के अंतिम रविवार रात वाराणसी से पधारे पंडितों की टोली द्वारा दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था। महा आरती के मौके पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। शंख और घंटा की ध्वनि के साथ मां गंगे का आह्वान कर भव्य आरती उतारी गई। यज्ञ स्थल पर वैदिकों के मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि की गूंज से वहां भक्ति का माहौल बना हुआ था।उन्होंने कहा कि गंगा आरती विशेषकर वाराणसी और हरिद्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.