रुडकी, अप्रैल 7 -- श्री विघ्नेश्वर मंदिर, नीले पुल के पास पार्क में भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा की ओर से नए सत्र का शुभारंभ गंगा आरती एवं भजन संध्या के साथ किया गया। सोमवार की शाम कार्यक्रम का शुभारंभ दीपदान एवं गंगा आरती से हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने भजन संध्या का आनंद लिया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने पांच विकास मित्र बने सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शाखा के संरक्षक डॉ. मित्तल, सुनील जैन एवं प्रदीप वधावन ने अध्यक्ष रीति वर्मा, सचिव बबीता तथा कोषाध्यक्ष वर्णित अग्रवाल को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.