गंगा आरती में शामिल होने का उपायुक्त को दिया गया निमंत्रण
लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गंगा आरती आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर उन्हें इसमें शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र दिया। उपायुक्त को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में आयोजित भव्य गंगा आरती में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी दी। मंगलवार को संध्या सात बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दामोदर उदगम स्थल चूल्हापानी पथ मरम्मत का डीसी ने दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.