मिर्जापुर, मार्च 22 -- विंध्याचल। पक्का घाट पर विन्ध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र के तीसरे दिन मां गंगा की आरती में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सपत्निक शामिल हुए। गंगा आरती के पहले मुख्य अतिथि को आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी व उनकी टीम ने संकल्प कराया। इसके बाद गंगा की पूजा कराके महाआरती प्रारंभ किया। अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहाकि विन्ध्य की पौड़ी बनने के बाद यहां रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मां गंगा की आरती में शामिल होने से सुकुन मिलता है। आरती के बाद मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व मां गंगा का चित्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आरती देखने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आरती में मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय,धीरज तिवारी, आनन्द तिवारी, दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.