वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। अवकाश के दिन रविवार को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाट की सीढ़ियां भर गई थीं। ऊपर से नीचे तक जाने के लिए जगह नहीं थी। उधर गंगा में सामने बजड़े, बोट एवं नाव भी भरे थे। आरती के बाद जब भीड़ वहां से हटी तो गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पट गया। भीड़ देख पुलिस के पसीने छूट गए। दशाश्वमेध पुलिस की टीम घाट से गोदौलिया चौराहा, बांसफाटक के पास, गिरजाघर चौराहा आदि जगहों पर तैनात हुई। दशाश्वमेध थाना प्रभारी एसके सिंह समेत अन्य पीए सिस्टम से लोगों को बिना धक्कामुक्की के आगे निकलने की अपील करते रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालु रेंग-रेंगकर चले वाहन करीब आधे घंटे में भीड़ कम हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...