गंगा आरती ने श्रद्धालुओं में भरी आध्यात्मिक ऊर्जा
बलिया, अप्रैल 25 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के ब्रह्म मंदिर परिसर में चल रहे राधाकृष्ण सह हनुमत महायज्ञ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन शुक्रवार रात प्रवचन शुरू होने से पहले काशी से आए अभिषेक चौबे, मुकुल पाण्डेय और शशि पाठक की टीम ने भव्य गंगा आरती कर पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दीपों की श्रृंखला, मंत्रोच्चार और घंटों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। श्रीकृष्ण बाल ज्योति सेवा समिति की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भक्त देर रात तक गोता लगाते रहे।गंगा आरती के बाद वृंदावन से पधारे भागवताचार्य विशाल भागवत ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने महारास का वर्णन करते हुए बताया कि यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.