वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री शनिवार की शाम दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आरती के बाद भाग्यश्री ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। इसके बाद उन्होंने गोदौलिया तक पैदल भ्रमण भी किया। अभिनेत्री भाग्यश्री शुक्रवार से काशी में हैं। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन और नौका विहार भी किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके फैंस शनिवार को उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखे। शनिवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने पहुंचीं भाग्यश्री के साथ सेल्फी लेने के लिए युवा उमड़ पड़े। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने उनका स्वागत किया। पूजन में शामिल होने के बाद भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.