गंगा आरती को ले बड़ा तालाब का किया गया निरीक्षण
लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिले में आगामी 26 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को बड़ा तालाब परिसर का निरीक्षण किया गया। तालाब परिसर में साफ-सफाई, लाइट व्यवस्था,बैठने की सुविधा,सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- ...कानों में सुख देने वाला गंगा नाम सुहाता है पर बजी तालियां साथ ही नगरवासियों से कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.