साहिबगंज, मार्च 1 -- साहिबगंज। फाल्गुन पूर्णिमा पर स्थानीय मुक्तेश्वर धाम सीढ़ी घाट गंगा तट पर सोमवार को गंगा महाआरती का आयोजन होगा। ज्ञात हो की प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि के अवसर पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से गंगा आरती का आयोजन होता है। इसी के तहत इस माह भी फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा की भव्य आरती के साथ साथ होली मिलन का कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी समिति के प्रमोद कुमार पांडेय ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...