गंगा आरती: मुक्तेश्वर गंगा घाट पर उमड़ी भीड़
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। शहर स्थित मुक्तेश्वर धाम गंगा घाट पर प्रत्येक मंगलवार की संध्या आयोजित होने वाली साप्ताहिक गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आज उमड़ी। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ आरती में भाग लिया तथा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। पुरोहित अजय पांडेय, विजय पांडेय , संजय पांडेय ने गंगा पूजन कराया। मौके पर नगर परिषद से पवन कुमार, रोहित कुमार समेत कई बाल गंगा मित्र उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने की गंगा आरती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.