लखीसराय, मई 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। किऊल-मोकामा रेलखंड पर स्थित गंगासराय हॉल्ट के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृत महिला की पहचान जैतपुर निवासी रामानुज सिंह की लगभग 63 वर्षीय पत्नी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार महिला किसी कार्य से मोकामा जाने के लिए गंगासराय होल्ट पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गंगासराय होल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहु...