गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राम जानकी नगर क्षेत्र के रहने वाले नवाचारी गंगाराम चौहान ने सौर ऊर्जा से चलने वाला कुम्हारों का चाक बनाया है। इससे बिजली की बचत के साथ लागत भी कम आएगी। ऐसे में कुम्हारी कला से जुड़े लोगों का काम भी काफी आसान हो जाएगा। मंगलवार को इनके विशेष नवाचारों के लिए उन्हें फार्म एंड फूड कृषि सम्मान-2026 के दौरान 'बेस्ट फार्मर अवार्ड इन मेकैनाइजेशन' देकर सम्मानित किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहें। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह भी पढ़ें- इन्द्रसेन सिंह को मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मानगंगाराम चौहान का नवाचार शहर के नवाचारी गंगाराम चौहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मानि...