चाईबासा, मार्च 31 -- चाईबासा। ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान की एक बैठक तांबो में हुई। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति आगामी 4 अप्रैल को ग्राम इलीगाड़ा में वीर शाहीद नायाब सूबेदार गंगाराम कालुंडिया को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संघ के अध्यक्ष बीर सिंह बिरुली ने बताया कि वीर शाहिद गंगाराम के आंदोलन का परिणाम है कि आज 120 गांव के ग्रामीण खुले हवा में सांस ले पा रहे हैं। बैठक में सुरेश चंद्र सोय, रेयांस सामड, श्याम कुदादा,रविन्द्र अल्डा, गुलिया कालुंडिया, गणेश चंद्र बारी और अजय अल्डा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...