उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। उन्नाव और आसपास के रेलवे यात्रियों को अगले करीब डेढ़ महीने तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर गंगापुल के पास हाई बीम स्लीपर बदलने के लिए रेलवे प्रशासन ने 42 दिन का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह कार्य दो अप्रैल से शुरू होकर 13 मई तक चलेगा। इस दौरान डाउन लाइन पर व्यापक मरम्मत और स्लीपर प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। शनिवार को लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शुक्लागंज स्थित रेलवे गंगापुल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गंगापुल पर लंबे समय से ट्रैक और स्लीपरों के रखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.