हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई। थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में 45 वर्षीय गीता ने बीती रात अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.