बहराइच, मई 1 -- रुपईडीहा। थाने से तीन किलोमीटर दूर शुक्रवार को गंगापुर मोहनापुर में राधेश्याम पुत्र लाले के बाग के गढ्ढे में अधेड़ का शव मिला। शव की पहचान सतगुरु सोनकर(45) पुत्र स्व. मथुरा सोनकर निवासी रमजान गांव कोतवाली नानपारा के रूप में हुई। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई नीरज यादव, एसआई अब्दुल कादिर, आरक्षीगण नेत्रपाल यादव व सूरज गौड़ को घटनास्थल पर भेज दिया गया। शव का पंचनामा कर पीएम हेतु बहराइच भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- सुलतानपुर की मस्जिद में फंदे से लटका मिला मदरसे के छात्र का शव, हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...