वाराणसी, मई 27 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। विधायक डॉ. सुनील पटेल और गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता सेठ ने बुधवार को दो करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें इंटरलॉकिंग, सड़क, सीसी रोड, अंडरग्राउंड जल निकासी, स्टोर रूम निर्माण और सभागार का नवीकरण समेत 28 काम शामिल हैं। तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए गए। कई जगह ओपन जिम भी शुरू किए गए। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। नपं अध्यक्ष स्नेहलता सेठ ने कहा कि उनके कार्यकाल का तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हो गया। कहा कि वह क्षेत्र में समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अतिथियों का स्वागत संतोष सेठ तथा सत्यम सेठ ने किया। डॉ. नरेंद्र पटेल, विजयराज यादव, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, राजेश ज...