गंगापुर में आयोजित हुआ 'आयुष्मान आरोग्य शिविर'
बस्ती, मई 24 -- बस्ती। विकास खंड कप्तानगंज स्थित गंगापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत 'आयुष्मान आरोग्य शिविर' का आयोजन हुआ। उद्घाटन अंशु सिंह गौतम ने फीता काटकर किया। सीएचओ तिलकपुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वीर प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पांडेय व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, बीएमआई जांच, चेस्ट एक्स-रे, बलगम संग्रह, वजन का परीक्षण किया गया। दवाओं का वितरण भी किया गया। अंशु सिंह गौतम ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लिए जनजागरूकता, समय पर जांच एवं नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.