बरेली, अप्रैल 15 -- नवाबगंज। गंगापुर गांव में सरकारी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को गांव में झांकियां नहीं गई और न ही आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक साल पहले गंगापुर गांव में सरकारी भूमि में कुछ लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इसके बाद से गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इस पर हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को दोनों पक्षों की सहमति से प्रतिमा को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बाकेगंज में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव वहीं आंबेडकर जयंती पर ठिरिया सैदपुर गांव से निकाली जाने वाली झांकियां गंगापुर गांव में जाती थी, लेकिन इस बार विवाद के चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.