हल्द्वानी, दिसम्बर 2 -- लालकुआं। हल्दूचौड़ के गंगापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ललित सनवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गांव की विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से पहुंचाने और वर्तमान समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति बनी। ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले वर्षों में संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिला है और आगामी समय में भी सड़क, पेयजल, सफाई, नाली निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से कार्य किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत भुवन प्रसाद, वार्ड सदस्य अभिषेक गरवाल, कमला जोशी, पूनम देवपा, निर्मला टम्टा, रेखा सती, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक बिष्ट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.